समालखा। पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को उसके ही परिजनों ने 14 अगस्त की रात को थाना पुलिस के सामने पेश कर दिया। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। आरोपी से हत्या में प्रयोग किया गया बिंडा बरामद किया है। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि गांव महावटी की मनीषा का एक सप्ताह पहले छत पर बने अपने कमरे में पति बिजेंद्र से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पति बिजेंद्र ने बिंडे से उसके सिर पर जोरदार वार किया था। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी और आरोपी वहां से फरार हो गया था।