फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Result: फर्जी नोटिफिकेशन हो रहा वायरल, जानिए कब तक आएगा बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम

Wed, 10 May 2023 07:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

फर्जी लेटर में रिजल्ट 11 मई को जारी होने का दावा किया गया है। सीबीएसई अधिकारियों ने इस दावे को नकारा है। सीबीएसई स्कूलों व विद्यार्थियों को वायरल हो रहे फर्जी नोटिफिकेशन से सचेत रहने की सलाह दी है। 
विज्ञापन
फर्जी पत्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसई बोर्ड के 10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणाम को लेकर एक फर्जी नोटिफिकेशन वायरल हो रहा है। इस नोटिफिकेशन में दावा किया गया है कि सीबीएसई 10वीं, 12वीं का परीक्षा परिणाम 11 मई को घोषित किया जाएगा। सीबीएसई अधिकारियों ने सीबीएसई स्कूलों व विद्यार्थियों को वायरल हो रहे फर्जी नोटिफिकेशन से सचेत रहने की सलाह दी है। बता दें कि 10वीं, 12वीं का परिणाम 15 मई तक जारी किया जा सकता है। 

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही 10वीं, 12वीं का परिणाम जारी करने वाला है। बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से परिणाम जारी करने का समय मांगा है। उम्मीद है कि परीक्षा परिणाम 15 मई से पहले जारी कर दिया जाएगा।

हाल ही में सीबीएसई सचिव अनुराग त्रिपाठी ने भी जानकारी दी है कि परिणाम अगले सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
विज्ञापन


फरवरी-मार्च में हुई थी परीक्षाएं
इस बार सीबीएसई 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 21 मार्च तक निर्धारित थी। वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 5 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। इसके लिए जिले के करीब 12 हजार छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। परीक्षा दो शिफ्ट में निर्धारित थी।

सीबीएसई साइट पर रखें नजर
सीबीएसई ने छात्रों से सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक साइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है। रिजल्ट से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी होते ही छात्रों को सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

सीबीएसई 10वीं, 12वीं के परिणाम को लेकर एक नोटिफिकेशन वायरल हो रहा है जिसमें 11 मई को परिणाम जारी होने का दावा किया जा रहा है। वायरल नोटिफिकेशन फर्जी है। सीबीएसई की ओर से ऐसा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। हालांकि सीबीएसई की ओर से 15 मई तक परिणाम घोषित होने की संभावना है। हालांकि अभी तिथि निर्धारित नहीं की गई है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर नजरें बनाए रखें। परिणाम जारी होने की सूचना सार्वजनिक की जाएगी। -डॉ. विनीता तोमर, जिला कोऑर्डिनेटर, पानीपत, सीबीएसई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें