फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फाग पर ज्यादा शराब पीने से गई फैक्ट्री मजदूर की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इसराना। गवालड़ा में एक पाइप फैक्ट्री के मजदूर द्वारा फाग वाले दिन शराब का ज्यादा सेवन करने से अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। मृतक की पहचान 54 वर्षीय राज कृष्णा मिश्रा निवासी जिला दरभंगा बिहार के तौर पर हुई है। पुलिस ने मृतक मजदूर का शव पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के नागरिक अस्पताल भिजवा कर मृतक के बेटे के बयान पर 174 की कार्रवाई की है। मृतक के बेटे उत्सव कृष्णा ने पुलिस को बताया कि उसके पिता राज कृष्णा मिश्रा करीब दो माह पहले गवालड़ा में एक पाइप निर्माण करने वाली फैक्ट्री में आए थे, व मजदूरी कर रहे थे। उसके पिता अस्थमा बीमारी से पीड़ित थे, जिसका इलाज चल रहा था। होली फाग के मौके पर ज्यादा शराब का सेवन करने से उसके पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें