कार्यक्रम में संबोधन करते विधायक मनमोहन भड़ाना। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना ने छाजपुर खुर्द गांव में महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत सौ-सौ वर्ग गज प्लाट धारकों को प्लाट कब्जा प्रमाण-पत्र वितरित करने पहुंचे। लोगों की भीड़ ज्यादा होने पर प्रमाणपत्र नहीं बांट सके। महिला सरपंच शकुंतला ने विधायक मनमोहन भड़ाना का स्वागत किया। विधायक ने बताया कि बस्ती में जल्द ही पंचायत बिजली, पानी व गली निर्माण जैसी मुलभूत सुविधाओं दी जाएंगी। चुनाव में साथ रहकर विधायक बनाने वाले सच्चे कार्यकर्ताओं को मिलने अब वे गांवों में खुद जाएंगे। इस मौके पर ईश्वर, जगबीर जांगडा, रामकुमार सैनी, पंच गोविंद, धारा सिंह, मनोज कुमार, भाजपा मंडलाध्यक्ष बापौली सुमित रावल जलमाना व कृष्ण नंबरदार मौजूद रहे।