फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आईटीआई में रिक्त सीटों के भरने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने युवाओं को आईटीआई में दाखिले के लिए फिर से मौका दिया है। आवेदकों के लिए ‘ऑन द स्पॉट’ दाखिला की तिथि 31 अगस्त तक बढ़ा दी है। प्रदेश सहित जिले की सभी राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त सीटों पर ‘ऑन द स्पॉट’ दाखिला प्रक्रिया नौ अगस्त से जारी है। अब उम्मीद है कि 31 अगस्त तक सभी सीटें भर जाएंगी।
विज्ञापन

इसमें अब नए सिरे से भी आवेदन भरे जा रहे हैं। यह दाखिला नए एवं पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर किया जा रहा है। इसमें कोई आरक्षण लागू नहीं होगा। पहले ऑन द स्पॉट दाखिले के लिए नौ से 25 अगस्त तक समय निर्धारित किया गया था। जिले की नौ राजकीय आईटीआई में अब तक करीब 90 प्रतिशत सीटों पर दाखिला हो चुका है। वहीं जिले भर में प्राइवेट आईटीआई में करीब 40 फीसदी सीटें रिक्त पड़ी हैं।
फिजिकल काउंसलिंग शुरू होने के बाद आईटीआई में दाखिला पाने के लिए युवा विशेष उत्साह दिखा रहे हैं। जहां चार चरणों में महज 55 प्रतिशत दाखिले हुए थे, वहीं पांचवीं काउंसिलिंग शुरू होने के पहले दो दिन में ही दाखिले का आंकड़ा करीब 74 प्रतिशत जा पहुंचा था। चार चरणों की ओपन काउंसिलिंग में मेरिट सूची में नाम न आने अथवा मनपसंद ट्रेड न मिलने से निराश अभ्यर्थी अब फिजिकल काउंसिलिंग में बढ़-चढ़कर शामिल हो रहे हैं। मुख्य ट्रेडों इलेक्ट्रीशियन , फिटर, कोपा, मोटर मैकेनिक, स्टेनो जैसी ट्रेड में सीटें लगभग पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को पोर्टल से अपना मेरिट कार्ड डाउनलोड करते हुए उसे सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक संस्थान में जमा करवाने होंगे। उसके बाद वरिष्ठता सूची जारी होगी। अपने सभी मूल प्रमाणपत्रों के साथ व मौके पर दाखिला फीस ऑनलाइन जमा करवाने हेतु संस्थान में स्वयं उपस्थित होना होगा। इसके उपरांत आईटीआई में मेरिट आधार पर आन द स्पॉट दाखिला दिया जा रहा है।

आईटीआई में मिशन एडमिशन आठ जून से शुरू हो गया था। 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन जमा करवाए गए थे। जिले में नौ राजकीय आईटीआई में विभिन्न ट्रेड में 2080 सीटों में से चार चरणों में 1115 दाखिले हुए थे। जो सीटों का करीब 54 प्रतिशत था। राजकीय आईटीआई पानीपत में 952 में से 511 सीटों पर दाखिला हुआ था। पांचवें चरण की ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया में अब तक करीब 90 प्रतिशत सीटों पर दाखिला हो चुका है। पानीपत आईटीआई में 952 में से 846 सीटों पर दाखिला हो चुका है। यह करीब 89 प्रतिशत है।



राजकीय आईटीआई में दाखिले की स्थिति



वर्जन

आईटीआई में ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया 31 अगस्त तक चलेगी। फिजिकल काउंसलिंग में विद्यार्थियों ने काफी उत्साह दिखाया। राजकीय आईटीआई में अब तक 952 में से 846 सीटों पर दाखिला हो चुका है।
विज्ञापन


- डॉ. कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें