कार्यक्रम में विजेता टीम को सम्मानित करते जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा। स्रोत : विभाग
पानीपत। जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का रविवार को डॉ. एमकेके आर्य स्कूल में समापन हुआ। इसमें मुख्याथिति मेयर कोमल सैनी रहीं। मेयर ने बच्चों और अध्यापकों से एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम अब राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेगी। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज ने बताया कि सभी दर्शकों ने संदीप रातेवाल के मार्गदर्शन में रंगोली और सेल्फी पॉइंट को खूब सराहा और सभी ने तस्वीरें ली। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकार सुमन मोर, सरला मलिक, बिंदिया रानी, मीनाक्षी शर्मा, जयवीर दहिया, गीतांजलि, सविता दहिया, जॉनी, तेजपाल, मनीष उपस्थित रहे। संवाद