संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। अग्रवाल मंडी स्थित जैन स्थानक में अरुण मुनि ने अपने प्रवचनों में मनुष्य को सत्य की राह पर चलकर मुकाम हासिल करने की बात कही। उन्होंने बताया कि मनुष्य सत्य की राह पर चलकर हर मंजिल को पा सकता है और झूठ और छल से मनुष्य को हर विकट परिस्थिति से होकर गुजरना पड़ता है। इसलिए मनुष्य को सत्य की राह पर चलकर लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए मेहनत करनी चाहिए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रावक मौजूद रहे। उन्होंने मुनि की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और जीवन में धारण करने की बात कही।