पानीपत। सरकार की ओर से चलाई गई लाडो लक्ष्मी योजना का महिलाओं द्वारा आवेदन करने के बाद भी उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वह योजना का लाभ लेने के लिए दस्तावेजों को लेकर कार्यालयों के चक्कर काट रही है। कई महिलाओं के आवेदन स्वीकृत होने के बाद भी उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। महिला संतोष और निर्मला ने बताया कि उन्होंने पिछले दो महीने से योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया हुआ है लेकिन आवेदन स्वीकृत होने के बाद भी उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को योजना का लाभ लेने के लिए शिकायत दी है। कई बार शिकायत देने के बाद भी उन्हें विभाग अधिकारियों द्वारा इंतजार करने का आश्वासन दिया जाता है। क्रीड प्रबंधक डॉ. सोमपाल ने बताया कि कुछ मामलों में तकनीकी कारणों के कारण राशि को खाते में आने में समय लग जाता है, साथ ही कई बार दस्तावेज की जांच के दौरान भी ज्यादा समय लग जाता है। उन्होंने बताया कि लंबित राशि को जल्द ही महिलाओं के खाते में भेजा जाएगा।