संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। इसराना के राजकीय कॉलेज में शुक्रवार को पृथ्वी दिवस पर इंवेस्ट इन आवर प्लेनेट विषय पर पर्यावरणीय संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। विद्यार्थियों ने पेंटिंग बनाकर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
पक्षी संरक्षण अभियान के अंतर्गत कॉलेज प्रांगण में पक्षियों के लिए वृक्षों पर घोंसले लगाए गए व पेंटिंग प्रतियोगिता की। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. राजपाल कौशिक ने किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं भूगोल प्राध्यापक डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि पेंटिंग प्रतियोगिता में 23 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. रीति गुप्ता, संदीप कुमार, सुनील कुमार व कुमारी संगीता रानी को शामिल किया गया। प्रतियोगिता में अंजलि रानी प्रथम, अंजलि द्वितीय व अनामिका तृतीय रही। इस मौके पर पिंकी, दिनेश कुमार, मुकेश, पूजा, पूनम, सुमन, कविता, कृष्णा, राजेंद्र, नितिन आदि मौजूद रहे।