अंबाला। बाढ़ के कारण औद्योगिक क्षेत्र की अधिकांश फैक्टरियों में काम बंद पड़ा है जबकि यहां 150 से अधिक छोटी-बड़ी फैक्टरियां स्थित हैं।
लगभग छह से सात फैक्टरियों में ही काम चल रहा है जबकि अन्य में गाद व कीचड़ भरा हुआ है। ऐसे में उद्यमियों को चिंता सता रही है। उनका कहना है कि पुराने ऑर्डर रद्द करने पड़ेंगे इसके बाद उन्हें नए ऑर्डर के लिए जोर लगाना पड़ेगा। उद्यमियों द्वारा मशीनों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, इसमें तकनीकी विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है। हालांकि इन सभी हालात से उबरने में उद्यमियों को एक माह से अधिक का समय लग जाएगा। ऐसे में उनके पिछले ऑर्डर रद हो जाएंगे और फिर नए ऑर्डर लेने के लिए उन्हें जोर-आजमाइश करनी पड़ेगी।
अंबाला छावनी के औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री से गाद निकालता श्रमिक। संवाद
अंबाला छावनी के औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री से गाद निकालता श्रमिक। संवाद
अंबाला छावनी के औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री से गाद निकालता श्रमिक। संवाद