फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गुरबाणी कीर्तन से संगत को किया निहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा रामदास में नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर की 350 वें शहीदी शताब्दी को समर्पित रविवार को सातवां समागम रहा।
विज्ञापन

इस दौरान शिमला वालों ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। इस दौरान गुरुद्वारे में लड़ीवार कीर्तन दरबार सजाया गया। सातवें दिन भाई गुरप्रीत सिंह शिमला वाले ने बताया कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि कोई खुद शीश कुर्बान करने गया हो वो भी दूसरे के धर्म की रक्षा के लिए, इसलिए हमें गुरु तेग बहादुर साहिब का उपकार कभी नहीं भूलना चाहिए। भाई गुरुप्रीत सिंह शिमला वालों ने गुरबाणी कीर्तन से संगतों निहाल किया। मंच संचालन जनरल सेक्रेटरी हरविंदर सिंह लाडी ने किया। इस मौके पर प्रधान हरचरण सिंह धम्मु, मनमोहन सिंह ज़ोधका, कैशियर कुलवंत सिंह, विक्रम जीत सिंह, हरजिंदर सिंह दिलावरी व रजिंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें