फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिले के 15 जगहों पर जलाई पराली, सात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। धान के सीजन में पराली और अवशेष जलाने के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन सख्त हो गया है। जिले के 12 गांवों में 15 स्थानों पर पराली जलाने के मामले पकड़े गए हैं। इनमें सात पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
आठ किसानों का चालान करने के साथ ही 20 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया है। अब यहां ग्राम सचिव और पटवारी को नोटिस जारी किया जाएगा। इसमें संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनको निलंबित किया जा सकता है। प्रशासन की सख्ती के बाद अब अधिकारियों व कर्मचारियों ने मैदान में आकर काम करना तेज कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्य सचिव टीवीएस एन प्रसाद ने रविवार को इसको लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। उन्होंने पराली व धान के अवशेष जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अगर पराली जलाने की घटनाओं को रोक नहीं पा रहे हैं तो उनको नोटिस जारी किया जाएं। इसके बाद उन पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। मुख्य सचिव ने कहा कि इसको लेकर सोमवार को फिर से वीडियो कांफ्रेंस की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने वीसी के बाद संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने इसको लेकर सभी अधिकारियों को गंभीरता के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 12 गांवों पराली व धान के अवशेष जलाने की घटना हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें