फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मार्केट से साढ़े पांच घंटे में हटाए 55 दुकानों के अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम के बाद अब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सेक्टरों के कॉमर्शियल पॉकेट के अतिक्रमण को हटाने के लिए बुधवार को अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई की है। एचएसवीपी के अधिकारियों ने सुबह 11 बजे से लेकर शाम साढ़े चार बजे तक 11-12 दोनों सेक्टरों के मार्केट से करीब 55 अतिक्रमण हटवाए। वहीं, छह से ज्यादा कोरिडोर पर कब्जा करने वालों को दो दिन की लिखित मोहलत दी। विभाग की कार्रवाई से सेक्टर में अतिक्रमण करने वालों में खलबली मच गई। कुछ लोगों ने तो कार्रवाई से बचने के लिए अपने अतिक्रमण खुद ही हटा लिए। इस कार्रवाई में एचएसवीपी की ओर से जेई रामपाल कूंडू, रिक्की छौक्कर शामिल रहे। मौके पर पुलिस बल के साथ बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट पशुपालन विभाग से डॉ. विक्रम सिंह मौजूद रहे। अधिकारियों ने दावा कि अब उनका ये अभियान लगातार जारी रहेगा। अब सेक्टर 7, 8, 13, 17 और 18 में भी 14 और 24 दिसंबर को ये कार्रवाई चलेगी।
विज्ञापन

पार्किंग में किया था अतिक्रमण, बूथ-दुकानदारों समेत लोगों को होती थी परेशानी
सेक्टर 11 और 12 के कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स की पार्किंग में लोगों ने चाय के खोखे और बूथ रूपी छोटी दुकानें बना रखी थी। जिससे पार्किंग की जगह कम होने से सेक्टरवासियों को परेशानी हो रही थी, वहीं एचएसवीपी के बूथ और एससीओ संचालक भी अतिक्रमण से परेशान थे। वहीं, कुछ ऐसे भी मामले सामने आए कि इस अतिक्रमण की बजाए कुछ लोग खोखे और बूथ रूपी दुकान वालों से किराया तक वसूलते थे। जिन पर कार्रवाई करते हुए एचएसवीपी के अधिकारियों ने उन्हें हटा दिया।
वहीं, कुछ बूथ और एससीओ संचालकों ने अपने आगे का कॉरिडोर तक घेर रखा था। उन्होंने अधिकारियों को लिखित में अपने कब्जे हटाने के लिए दो दिन का समय मांगा है। अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए उन्हें कहा कि अगर उन्होंने अपने कब्जे खुद नहीं हटाए तो वे उनको हटवा देंगे। साथ ही उनके बूथ या दुकान तक रिज्यूम करने की कार्रवाई अमल में लाएंगे।
विज्ञापन

नोटिस न देने के आरोप, अधिकारी बोले अतिक्रमण पर नहीं जरूरत
कुछ लोगों ने कार्रवाई करने पहुंचे अधिकारियों पर आरोप लगाए कि उन्होंने अतिक्रमण हटाने से पहले उनको नोटिस नहीं दिया। इस पर अधिकारियों ने जवाब दिया कि जो बूथ, दुकान या एससीओ एचएसवीपी की ओर से अलॉट किए गए हैं, अगर वे अतिक्रमण या अवैध कब्जा करते हैं तो एचएसवीपी ऐसे लोगों को नोटिस जारी करेगा। जो खुद ही पार्किंग में अवैध तौर पर अतिक्रमण किए बैठे हैं, उनको हटाने के लिए नोटिस देने की आवश्यकता नहीं होती।

वर्जन:
सेक्टर 11-12 के मार्केट से करीब पचास अतिक्रमण हटाए हैं। ये कार्रवाई दिन भर जारी रही। अब अन्य छह सेक्टरों से भी अतिक्रमण और अवैध कब्जों को हटाने का काम किया जाएगा। सेक्टरों के रिहायशी एरिया के साथ वाणिज्यिक एरिया में भी ये कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रामपाल आर्य, जेई, एचएसवीपी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें