फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्काईलार्क रोड से अतिक्रमण हटवाया, दर्जनों गाड़ी जब्त की

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस और नगर निगम ने स्काईलार्क रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। यहां से एक दर्जन कंडम गाड़ियों को दुकानों के बाहर से उठाकर जब्त कर दिया। दुकानदारों ने इसके विरोध में हंगामा भी किया। पुलिस व निगम की संयुक्त टीम ने कुछ दुकानदारों को एक दिन का समय दिया। संंयुक्त टीम शुक्रवार को फिर से कार्रवाई के लिए पहुंच सकती है। दुकानदारों ने कार्रवाई को गलत बताया है।
विज्ञापन

दरअसल स्काईलार्क माकेर्ट में डेंट-पेंट के दुकानदार ज्यादा हैं। जिनके पास कार पार्किंग के लिए अपनी कोई जगह नहीं है। सभी अपनी दुकानों के सामने सड़क पर गाड़ी खड़ी कर डेंट-पेंट करते है, जिससे सड़क पर जाम लगा रहता है। दोपहर के वक्त स्कूल बसें फंसी रहती है। इसी अतिक्रमण को हटाने के लिए ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोशन लाल अपनी टीम के साथ पहुंचे। उनके साथ नगर निगम के अधिकारी भी साथ थे। उन्होंने 500 मीटर तक फैली मार्केट का निरीक्षण किया। इसके बाद गाड़ी उठाना शुरू कर दिया। यहां से करीब एक दर्जन गाड़ी जब्त की। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को दुकान के आगे सड़क पर गाड़ी दिखाई दी तो कार्रवाई होगी। वहीं स्काई लार्क मार्केट एसोसिएशन के प्रधान से मुलाकात की और उन्हें अतिक्रमण हटवाने बारे एसोसिएशन के दुकानदारों संग बैठक करने कहा। वहीं कुछ दुुकानदारों ने इसका विरोध किया है और जल्द इस पर आगामी फैसला लेने की बात कही है।
नगर निगम की टीम हटाए अवैध विज्ञापन बोर्ड-
वहीं नगर निगम की टीम स्काईलार्क पहुंची। जिन्होंने स्काईलार्क पर लगे अवैध विज्ञापन बोर्ड को हटाया। वहीं उन्होंने भी दुकानदारों को सड़क से गाड़ियों के अतिक्रमण हटाने बारे कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें