फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अतिक्रमण का जाल, सड़कें बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर की मुख्य सड़कों पर एक बार फिर अतिक्रमण की समस्या बढ़ने लगी हैं। तकरीबन सभी मुख्य मार्गों पर दोनों ओर दुकानदार, रेहड़ी-फड़ी वाले अपनी दुकानें सजाकर बैठ जाते हैं। इससे रास्ते संकरे हो जाते हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। शहर के सबसे मुख्य मार्गों जीटी रोड, गोहाना रोड, असंध रोड, जाटल रोड, बरसत रोड पर अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि इन सभी रास्तों पर निगम की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान भी चलाया जा चुका है। दुकानदारों के चालान काटने से लेकर उनका सामान तक जब्त किया गया है। बावजूद इसके दुकानदार बेलगाम हो जाते हैं और सड़कों पर दुकानों का सामान रख देते हैं।
जीटी रोड के दोनों ओर से फुटपाथ पर भी हजारों वाहन खड़े रहते हैं। सर्विस रोड पर भी अवैध पार्किंग रहती हैं। सर्विस रोड से दुकानों की ओर दुकानदार अपना सामान रख लेते हैं। इससे चार लेन वाला जीटी रोड भी तंग नजर आता है।
विज्ञापन

असंध रोड पर लाल बत्ती से लेकर असंध पुल तक अतिक्रमण की समस्या कम हैं, क्योंकि यहां पुलिस का पहरा रहता है। असंध रोड से रामलाल चौक और यहां से नहर बाईपास तक दोनों ओर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है। यहां शुरू और अंत में दोनों ओर से सबसे ज्यादा फलों की रेहड़ियां मिलती हैं, जो एक चौथाई रोड पर कब्जा किए हैं। यही हाल गोहाना, जाटल और सनौली रोड का है। इन रास्तों पर दुकानदार अपनी दुकानों के सामान बाहर रखते हैं।
विज्ञापन

शहर के मुख्य रास्तों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। इससे पहले भी अतिक्रमण को लेकर कई बार कार्रवाई की जा चुकी है।
- जितेंद्र नरवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें