फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अ

Sun, 21 Dec 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इसराना। एचएसईबी वर्कर यूनियन ने इसराना सब डिवीजन कार्यालय परिसर में शनिवार को कर्मचारियों की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में प्रदर्शन किया। सब यूनिट प्रधान राकेश कुमार की अगुवाई में किया गया। साथ ही प्रदर्शन में संचालन सब यूनिट उपप्रधान रमेश कुमार ने किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने बिजली अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूनिट प्रधान तेजवीर कालिया ने कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी फील्ड स्टाफ व टेक्निकल कर्मचारियों के हित में नहीं है। पॉलिसी आने से कर्मचारियों का कार्य प्रभावित होगा। साथ ही इस कारण उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस मौके पर यूनिट चेयरमैन धर्मपाल खर्ब, यूनिट प्रधान तेजवीर कालिया, देवी सिंह, प्रदीप कुंडू, वीरेंद्र सिंह, प्रदीप मलिक, दीवान चंद, जयबीर बिल्लू, वीरेंद्र, नवीन शर्मा, कुलदीप व रमेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें