पानीपत। इनसो के स्थापना दिवस पर राजनीति में महिलाओं की भूमिका पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि पूर्व विधायक नैना सिंह चौटाला रहीं। कार्यक्रम में महिलाओं ने नैना सिंह चौटाला का स्वागत किया। नैना सिंह चौटाला ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा अनेक निर्णय लिए गए। इनमें पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, राशन डिपो में 33 प्रतिशत आरक्षण और छात्राओं को 50 किलोमीटर के दायरे में परीक्षा केंद्र उपलब्ध कराने जैसी अनेक कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हुई हैं। इस अवसर पर देवेंद्र कादियान, रामनिवास पटवारी, गीता पलड़ी, सुरेश आटा, कृष्ण चंदौली, कप्तान जागलान,अजय बिंझौल उपस्थित रहे। संवाद