फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एमिनेंट पर्सन ने सुनी लोगों की समस्या

विज्ञापन
​शिविर में ​शिकायत सुनते एमिनेंट पर्सन रामनिवास। संवाद
विज्ञापन
समालखा। सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन रामनिवास ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के प्रथम तल पर सीएम विंडो की बैठक में लोगोंं की शिकायतों को सुना। उन्होंने 12 लोगों की समस्या सुनकर समाधान कराया, इनमें बिजली, पानी, सड़क, सफाई, पेंशन और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दे शामिल रहे। एमिनेंट पर्सन रामनिवास ने कहा कि सीएम विंडो सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, इसके माध्यम से आमजन की आवाज सीधे प्रशासन तक पहुंचती है। उन्होंने शिविर में पहुंचे लोगों को कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को शिविर में आ रही समस्याओं को प्राथमिकता देने की बात कही, साथ ही उन्होंने अधिकारियों को शिविर में समय पर पहुंचने और समस्या के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें