फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मतलौडा पावर हाउस में बिजली कर्मचारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। भारत बंद को लेकर शुक्रवार को बिजली निगम कर्मचारियों ने मतलौडा पावर हाउस में धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

कर्मचारी यूनियन प्रधान सतीश नांदल ने कहा कि बिजली निगम की दोनों यूनियनों समेत अन्य विभागों के कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी छोड़कर हड़ताल में हिस्सा लिया है। सरकार ने कर्मचारियों की पुरानी पैंशन बहाली, मेडिकल कैशलेस, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने समेत कई मांगों की बार बार डिमांड के बाद भी सरकार ने सुनवाई नहीं की है। उन्होंने सरकार को चेताया कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि यह राष्ट्रव्यापी हड़ताल पुर्ण रूप से सफल रही है। आगे भी कर्मचारी एकजुटता का परिचय देते रहेंगे। इस अवसर पर अंग्रेज, राकेश, रघुबीर, सतेंद्र, रणधीर, नरेंद्र, विनोद व कर्मबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें