फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन ने एसडीओ के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का यह प्रदर्शन शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

जिसकी अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान सुरेंद्र शर्मा और संचालन सब यूनिट सदस्य आशीष ने किया। यूनिट सचिव शिवकुमार ने कहा कि एसडीओ मतलौडा कर्मचारी समस्याओं का हल नहीं चाहते। जिसकी वजह से किसी भी कर्मचारी के साथ दुर्घटना हो सकती है। जब कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण, शिकायत केंद्रों पर जरूरी सामान नहीं मिलेगा तो कर्मचारी उपभोक्ताओं की शिकायत का निवारण समय पर नहीं कर पाएंगे। यूनियन एसडीओ से कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। सब यूनिट के उप प्रधान संजय सैनी ने कहा कि उनकी मांगों को लागू नहीं किया जाता है तो वे विरोध प्रदर्शन तेज करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर सुरेंद्र शर्मा, संदीप, प्रवीन, मोहित मान व विकास मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें