्संवाद न्यूज एजेंसी
मतलौडा। ऑल हरियाणा पावर वर्कर यूनियन ने केंद्र सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में मतलौडा सब यूनिट पर गेट पर प्रदर्शन किया। बैठक की देखरेख सब यूनिट प्रधान सुरेंद्र शर्मा ने की और संचालन सब यूनिट सचिव अमित कुमार ने किया। राज्य सदस्य और यूनिट प्रधान ने कहा कि केंद्र की सरकार ने दिल्ली चुनाव से पहले वादा किया था कि हम जल्द ही आठवें वेतन आयोग का गठन कर रहे हैं। इसके अलावा कच्चे कर्मचारियों को पक्का करेंगे और जब तक पक्का नहीं किया जाता तब तक सभी को समान वेतन देंगे लेकिन केंद्र सरकार ने आज तक वेतन आयोग गठन नहीं किया है और ना ही समान काम लागू किया। इसलिए यूनियन ने सरकार की वादाखिलाफी पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में यूनिट सचिव शिवकुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की इस झूठे वादों पर कर्मचारी वर्ग में रोष है। इस मौके पर सब यूनिट से विकास, कमल, आशीष व प्रवीण मौजूद रहे।