संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। शहर और आसपास के गांवों में बिजली मरम्मत कार्य को लेकर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी एवीटी सेल ने दी। मिली जानकारी के अनुसार सब स्टेशन 132 केवी नौल्था के 11 केवी बुड़शाम रोड, नहरपार और हड़ताड़ी में सुबह दस बजे से शाम को पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 220 केवी समालखा के 11 केवी जौरासी रोड में सुबह नौ बजे से शाम को पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।