फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आज यहां बंद रहेगी बिजली सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत।बिजली निगम की ओर से लाइन शिफ्टिंग व फीडर लाइनों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।वीरवार को भी शहर के साथ ग्रामीण एरिया में कई फीडरों की सप्लाई काम के चलते कई घंटे तक बंद रहेगी।सर्कल के एसई धर्म सुहाग ने बताया कि 132 केवी पावर हाउस बिहोली से चलने वाले 33 केवी सब स्टेशन आट्टा की सप्लाई दोपहर 12 से शाम छह बजे तक बंद रहेगी। ऐसे में 11 केवी फीडर आटा डीएस, आटा एपी, खोजकीपुर एपी, ग्राम पंचायत एपी, बिलासपुर एपी व जीतगढ़ एपी एरिया प्रभावित होगा। 132 केवी पावर हाउस पानीपत से चलने वाले 11 केवी फीडर असंध रोड, फैक्ट्री, गुरुद्वारा, विराट नगर व आठ मरला की सप्लाई सुबह तीन से नौ बजे तक बंद रहेगी।33 केवी काबड़ी सब स्टेशन से चलने वाले 11 केवी फीडर प्रेम कोटेक्स, आरके इंटरनेशनल की सप्लाई दोपहर एक से तीन बजे तक बंद रहेगी।11 केवी फीडर रामपुरा कालोनी अर्बन की सप्लाई भी दोपहर एक से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें