पानीपत। 33 केवी सेक्टर-29 पार्ट-1, 33 केवी सनौली रोड, 33 केवी सेक्टर-29 पार्ट-2 पावर हाउस से चलने वाले 11केवी फीडरों पर सामान्य मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते शनिवार को सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बिजली निगम कार्यालय की एबीटी सैल ने दी है।
उन्होंने बताया कि इससे सेक्टर-11-12 देवपुरी रोड, साईं बाबा चौक, सनौली रोड, भीम गौड़ा चौक, वार्ड 7, 8, 9, 10, 11 व 12 और बबैल रोड की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। इसके साथ बलजीत नगर, शिव नगर, दलबीर नगर, सेक्टर-25, रिसालू रोड, उझा रोड, एसटीपी प्लांट व पुलिस लाइन की बिजली बाधित रहेगी। वहीं 33 केवी गोल्डन, 33केवी मितल, 33केवी अभिटैक्स पर 33 केवी लाइन बदलने के कारण सुबह दस से दोपहर बाद तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।