पानीपत। शहर और आसपास के गांवों में बिजली मरम्मत कार्य के लिए बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी एवीटी सेल ने दी है। बिजली अधिकारियोंं ने बताया कि सब स्टेशन 33 केवी काबड़ी के हरि नगर, बिल्लु कॉलोनी, गंगाराम कॉलोनी और सैनी कॉलोनी में सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी दीवाना के 11 केवी दीवाना रोड, खलीला रोड, किरन फार्म, अवंति, दीवाना, बुड़शाम, सिवाह, जीएसएम और हरे कृष्णा इंडस्ट्रीज में सुबह 10:30 बजे से शाम को चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।