पानीपत। शहर और आसपास के गांव में बिजली लाइनों की मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी एवीटी सेल ने दी है। एवीटी सेल के अनुसार सब स्टेशन 132 केवी काबड़ी के 33 केवी जिला सचिवालय में 11 केवी सेक्टर-6, जिला सचिवालय, स्काईलार्क, पालिका बाजार, गीता मंदिर, सलारगंज गेट, सिविल अस्पताल में सुबह सात बजे से नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।