पानीपत। शहर और आसपास के गांवों में बिजली मरम्मत कार्य के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी एवीटी सेल ने दी। बिजली निगम के अधिकारी ने बताया कि सब स्टेशन 33 केवी सनौली रोड के 11 केवी सेक्टर 11-12 में 11 बजे से शाम को तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी सेक्टर 13-17 पार्ट-1 के 11 केवी अंसल सुशांत सिटी और 11 केवी पराठा में दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद