फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मॉडल टाउन से सटे एरिया में आठ घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। असंध राेड, माॅडल टाउन समेत आसपास के एरिया में दाेपहर से शाम तक करीब आठ घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रही। ये एरिया बिजली निगम की मॉडल टाउन सब डिवीजन के अंतर्गत आने वाले 11 केवी के फीडर रामलाल चौक और अस्पताल फीडर से जुड़ा था। यहां पर बिजली निगम की ओर से फीडर मरम्मत का काम किया जाना था लेकिन निगम की ओर से इसकी जानकारी नहीं दी गई। जिससे दोपहर 12 बजे से लेकर रात आठ बजे तक लोग परेशन रहे। माॅडल टाउन की रिंग राेड वेलफेयर एसोसिएशन महासचिव आशु दुआ का कहना है कि दाेनाें फीडराें की बिजली शुक्रवार दाेपहर 12 बजे बंद हुई थी। इसके बाद असंध राेड फीडर की बिजली शाम करीब सात बजे और राम लाल चाैक की बिजली शाम 6:50 बजे करीब चालू की गई। दाेनाें फीडर रात आठ बजे चले हैं। लाेगाें ने निगम अधिकारियों को शिकायत दी लेकिन शाम के समय उन्होंने फोन ही बंद कर लिए। इसकी वजह से मॉडल टाउन का अनेजा पेट्राेल पंप, असंध राेड, बतरा काॅलाेनी, असंध राेड नाका, गुरुनानक पुरा, किशाेर गार्डन का एरिया प्रभावित रहा। आज यहां रहेगी बत्ती गुल-
विज्ञापन

132 केवी पावर हाउस छाजपुर से चलने वाले फीडर सनौली नंबर वन इंडस्ट्री, नगला एपी व कुराड़ एपी की सप्लाई सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। 220 केवी छाजपुर से चलने वाले फीडर छाजपुर आरडीएस की सप्लाई भी उक्त समय तक प्रभावित रहेगी। 132 केवी पावर हाउस चंदौली से चलने वाले 33 केवी सब स्टेशन सेक्टर 13-17 पार्ट वन की सप्लाई सुबह आठ से 11 बजे तक बंद रहेगी। इससे सेक्टर 13-17, सेक्टर-18, अंडल, प्रार्थना, कंदूत, सेक्टर-6, मोहन विहार कालोनी व तहसील कैंप एरिया प्रभावित रहेगा। 33 केवी सब स्टेशन सेक्टर 13-17 पार्ट टू की सप्लाई भी बंद रहेगी। इससे नूरवाला अर्बन, मोहित नगर, वृंदा एनक्लेव, मोहन ओवरसीज, भौला चौक, ज्ञानदीप अर्बन, सब्जी मंडी व फतेहपुरी चौक एरिया प्रभावित रहेगा। 33 केवी सब स्टेशन सचिवालय से चलने वाले 11 केवी फीडर पालिका बाजार की सप्लाई सुबह पांच से 10 बजे तक बंद रहेगी। इसके अलावा 132 केवी पावर हाउस पानीपत से चलने वाले 11 केवी फीडर असंध रोड की सप्लाई सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगी। ये जानकारी बिजली निगम की एबीटी सेल की ओर से दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें