फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1116 डिफॉल्टरों के बिजली निगम ने काटे कनेक्शन,2.59 करोड़ था बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बिजली निगम ने बृहस्पतिवार को भी डिफॉल्टरों पर एक्शन लिया। इस दौरान लगातार चौथे दिन डिस्कनेक्शन अभियान चलाकर 1116 डिफॉल्टरों का कनेक्शन काटा गया। ये ऐसे उपभोक्ता हैं, जो पिछले काफी समय से बिल नहीं भर रहे थे। लगातार बिजली निगम द्वारा जागरूक करने के बावजूद एक बार भी बिल नहीं भरा। 379 उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा किया। इसके चलते इनका कनेक्शन नहीं काटा गया। इन उपभोक्ताओं ने कुल 86 लाख रुपये जमा कराए।
विज्ञापन

सिटी डिवीजन में सबसे ज्यादा उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। वहां एक दिन में ही 604 कनेक्शन काटे गए, जिनके कुल 99 लाख रुपये बकाया हैं। मॉडल टाउन के 249 और सनौली रोड के 198 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। जिनपर 41 लाख का जुर्माना था। पहले दिन बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटने का काम बिजली निगम ने किया। समालखा डिवीजन में 276 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं, वहीं 74 उपभोक्ताओं ने 18 लाख का बकाया जमा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें