फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आज होगी बिजली शिकायतों की सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से वीरवार को सुबह 11 बजे रोहतक में मंडल स्तर पर बिजली शिकायतों की सुनवाई होगी। निगम का खुला दरबार निगम के सभागार में लगाया जाएगा। इसमें मंडल के अधीन आने वाले सभी जिलों के उपभोक्ता शामिल हो सकते हैं। करनाल परिचालन परिमंडल के अधीक्षक अभियंता ने बताया कि रोहतक में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम रोहतक के अध्यक्ष करेंगे। उन्होंने बताया कि स्थानीय अधिकारियों से मिलने के बाद भी जिनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है, वे फोरम के समक्ष शिकायत रख सकते हैं। जिनका बिजली संबंधी केस कोर्ट में विचाराधीन है और शिकायत या मामला दो वर्ष से पुराना है, ऐसे उपभोक्ता सुनवाई के पात्र नहीं होंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें