फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रदर्शन के दौरान बुजुर्ग घायल

Sun, 17 May 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
कार चालक के सा​थ धक्का-मुक्की करते लोग। संवाद
विज्ञापन
समालखा। समालखा नगर परिषद के वार्ड-6 स्थित दुर्गा कालोनी में दो सप्ताह से पानी की आपूर्ति में गंदगी आने से परेशान लोगों ने हंगामा कर दिया। शनिवार को बाईपास रोड पर सांकेतिक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। भीड़ में घुसी एक कार की टक्कर लगने से बुजुर्ग महावीर शर्मा जख्मी हो गए। 20 मिनट तक शहर की ओर से आ रहे वाहनों को रोक दिया गया। हाथापाई और थप्पड़ चलने लगे। मौके पर उपस्थित लोगों ने तुरंत डायल 112 और चौकी पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की। पीड़ितों ने चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है। नगर परिषद के एसडीओ मोहित शर्मा ने कहा कि रविवार को पाइपलाइन की लीकेज की जांच कर मरम्मत करवा दी जाएगी।

कार चालक के साथ धक्का-मुक्की करते लोग। संवाद

कार चालक के साथ धक्का-मुक्की करते लोग। संवाद

कार चालक के साथ धक्का-मुक्की करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें