फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रेमी संग भागी आठ माह की गर्भवती

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मुखीजा कॉलोनी से आठ माह की गर्भवती अपने प्रेमी संग फरार हो गई। ससुर की शिकायत पर आठ मरला चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मुखीजा कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसके बेटे का तीन साल पहले स्वर्गवास हो गया था। बाकी के दो बेेेटे काम धंधे के लिए कर्नाटक गए थे। बड़े पोते की दो साल पहले शादी हुई थी। उसके ससुर का परिवार खन्ना, पंजाब में रहता है। पोते की पत्नी चार माह से उनके पास मुखीजा कॉलोनी में रहती थी, जो कि आठ माह की गर्भवती है। 21 मई की शाम चार बजे हैप्पी नामक युवक आया, जिसके बाद पोते की पत्नी भाग गई। वह घर से जेवर और रुपये भी ले गई। उसने रोकने का प्रयास किया तो उसने धमकी दी कि अगर उसे रोका तो वह कुछ कर लेगी और तुम सब को फंसा देगी। इसके बाद उसने पोते और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें