फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से 50 से ज्यादा फीडर पर रहा 8 घंटे का अघोषित कट,दिनभर हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बारिश के बाद सोमवार को जिले में 50 से ज्यादा फीडरों पर अघोषित बिजली कटौती रही। इससे दिनभर शहर और ग्रामीण वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं इस बार साप्ताहिक मेंटेनेंस का कार्य रविवार के बजाय सोमवार को किया गया। इससे 28 फीडरों पर घोषित बिजली कटौती की गई। सोमवार को बारिश और जलभराव के कारण तहसील कैंप की राजीव कॉलोनी, भावना चौक, देवी मंदिर रोड, देेशराज कॉलोनी, खटीक बस्ती, चडाव मोहल्ला समेत सनौली रोड, समालखा ब्लॉक के 20 फीडरों पर अघोषित शटडाउन रहा। इससे उमस भरी गर्मी में लोगों को आठ घंटे से ज्यादा बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। वहीं 33 केवी अभीटेक्स, 33 केवी मित्तल, 33केवी गोल्डन, 33 केवी जलालपुर और 33 केवी बापौली फीडर, 11 केवी सनौली नंबर एक, काला अंब, देवी मंदिर, मित्तल कार्डिंग, इंद्रजीत रेहलान, गोविंद प्रकाश, अधमी, उग्राखेड़ी, पत्थरगढ़ एपी और कुराड़ आरडीएस, 33 केवी जलालपुर, 11 केवी जलमाना, नूरपुर, छाजपुर, पत्थरगढ़ एपी, हनुमान मंदिर, अधमी, अतौलापुर एपी फीडर पर घोषित शटडाउन रहा। घोषित और अघोषित बिजली कटौती के कारण दिनभर लोग बिजली शिकायत नंबर पर फोन करते रहे कि उनकी बिजली कब आएगी, लेकिन कभी फोन बंद तो कभी व्यस्त मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें