पानीपत। नगर निगम ने शुक्रवार शाम को क्षेत्र में आठ विकास कार्याें के टेंडर लगाए हैं। इन कामों पर 1.67 करोड़ रुपये खर्च करने का एस्टीमेट बनाया गया है। हालांकि इनमें कई टेंडर रिकॉल किए गए हैं। इस बार वार्ड 18 के तीनों सामुदायिक केंद्रों के टेंडर भी रिकॉल हुए हैं। नगर निगम एक्सईएन प्रदीप कल्याण का कहना है कि शहर के विकास कार्याें को लेकर टेंडर लगाए जा रहे हैं। कई बार टेंडर प्रक्रिया में नियमों को पूरा करने की वजह से टेंडर को रिकॉल करना पड़ता है।
बॉक्स
ये टेंडर लगाए गए:
वार्ड चार की देशराज कॉलोनी में 34.79 लाख रुपये से शाकुंभरी सामुदायिक केंद्र का निर्माण पूरा होगा।
वार्ड नौ में 28.50 लाख रुपये से ओल्ड जगन्नाथ से न्यू जगन्नाथ विहार तक मैस्टिक लेयर बिछाई जाएगी।
वार्ड नंबर 18 की धानक बस्ती में 9.75 लाख रुपये से कबीर धर्मशाला का निर्माण कार्य पूरा होगा।
वार्ड 18 के बाल्मीकि मोहल्ला में 13.87 लाख रुपये से बाल्मीकि सामुदायिक केंद्र का निर्माण पूरा होगा।
वार्ड 18 में 22.76 लाख रुपये से सरकारी ट्यूबवेल के पास सामुदायिक केंद्र बनेगा।
वार्ड 20 में 38.54 लाख रुपये से रोटरी क्लब मिड टाउन में लाइब्रेरी हाल बनाया जाएगा।
वार्ड 23 में 18.78 लाख रुपये से भगत सिंह मार्केट का जीर्णोद्धार होगा।
वार्ड 25 में 54 हजार रुपये से डी-प्लान योजना के तहत फ्लड लाइट लगाई जाएगी।