फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खेल महाकुंभ के लिए आठ बॉक्सिंग खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। फूल सिंह मेमोरियल स्पोर्ट्स क्लब बुआना लाखु के आठ बॉक्सिंग खिलाड़ियों का चयन खेल महाकुंभ के लिए हुआ है। जिसमे छह लड़के व दो लड़कियां शामिल हैं। चयनित बॉक्सिंग खिलाड़ी पंचकूला में होने जा रहे खेल महाकुंभ में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

क्लब के संचालक व मुख्य कोच सुरेंद्र मलिक ने बताया कि गत शनिवार को शिवाजी स्टेडियम पानीपत में बॉक्सिंग का खेल महाकुंभ के लिए ट्रायल हुआ था। उन्होंने बताया कि लड़कों के वर्ग में 51 किलोग्राम भारवर्ग में मोहित, 57 किलोग्राम भारवर्ग में प्रवीण कुमार, 60 किलोग्राम भारवर्ग में प्रवीण, 75 किलोग्राम भारवर्ग में आर्यान, 80 किलोग्राम भारवर्ग में कुणाल व 92 किलोग्राम भारवर्ग में संजय का चयन हुआ है। लड़कियों के वर्ग में 52 किलोग्राम भारवर्ग में तनीषा व 70 किलोग्राम भारवर्ग में में माफी का चयन हुआ है। सभी चयनित बॉक्सर खेल महाकुंभ में गोल्ड लाने के लिए क्लब के रिंग में पसीना बहा रहे है्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें