फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अमेरिकी राष्ट्रपति का फूंका पुतला

Fri, 03 Oct 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
पुतला फूंकते संगठन के पदा​धिकारी। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
पानीपत। कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की जिला कमेटी ने गीता कॉलोनी स्थित कार्यालय के बाहर टैरिफ लागू करने पर अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत सरकार का पुतला फूंका। राज्य सचिव कामरेड प्रेमचंद और राज्य कमेटी सदस्य कामरेड सुनील दत्त ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि दशहरा को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाते हैं। देश में आज स्थिति सामान्य नहीं है। अमेरिका के टैरिफ लगाने के बाद व्यापारियों की परेशानी बढ़ गई है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने 24 सितंबर से 2 अक्तूबर तक देश में साम्राज्यवाद-सांप्रदायिकता के खिलाफ जन जागृति अभियान चलाया है। टैरिफ के नाम पर जबरदस्ती टैक्स वसूला जा रही है। इस पर केंद्र सरकार कुछ नहीं बोल रही हैं। मौके पर प्रदेश सचिव प्रेमचंद, जिला प्रधान डॉ. सुरेंद्र मलिक, सचिव राजपाल गाहल्याण, राजेंद्र छौक्कर, नवीन सपरा, जयभगवान व रोहताश मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें