फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बीमा सखी योजना के बारे में कर्मचारियों को दी विस्तृत जानकारी

Thu, 25 Dec 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
कर्मचारियों से मुलाकात कर जानकारी देते अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
सनौली। भारतीय जीवन बीमा निगम करनाल मंडल के मार्केटिंग मैनेजर मनोहर लाल ने मुख्य जीवन बीमा सलाहकार आनंद कुमार कौशिक की टीम बीमा सखी से मुलाकात की। इस दौरान मनोहर लाल ने सभी बीमा सखियों को बीमा व्यावसाय से संबंधित आवश्यक जानकारी दी, साथ ही आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2024 में पानीपत की पावन धरा से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से महिलाओं की आर्थिक आजादी के लिए उठाए गए कदम के रूप में बीमा सखी योजना का शुभारंभ किया था। इस एक वर्ष के दौरान अनेक महिलाएं बीमा सखी के रूप में भारतीय जीवन बीमा निगम के साथ जुड़कर आत्मनिर्भर बन रहीं हैं। इस दौरान मुख्य जीवन बीमा सलाहकार आनंद कुमार कौशिक ने उनकी टीम को प्रोत्साहित करने के लिए मार्केटिंग मैनेजर का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मीनाक्षी चावला, अमिता राठी, पलक रंगा, भारती रावल, कोमल कश्यप व आशु रानी मौजूद रही।
विज्ञापन

कर्मचारियों से मुलाकात कर जानकारी देते अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें