पानीपत। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा बुधवार को जनता दरबार में पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों से सीधा संवाद करेंगे। जनता दरबार भाजपा के सेक्टर-13-17 कार्यालय में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक लगाया जाएगा। यह सामान्य दिनों में हर वीरवार को लगाया जाता था, इस बार इसके दिन में परिवर्तन किया गया है। यह जानकारी शिक्षा मंत्री के निजी सचिव देवेंद्र संधू ने दी है। संवाद