पानीपत। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा वीरवार को सरकारी विश्राम गृह में जनता दरबार में लोगों की समस्या सुनेंगे। वे सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक दरबार लगाएंगे। शिक्षा मंत्री के कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है। महिपाल ढांडा हर वीरवार को जनता दरबार लगाते हैं। यहां लोगों की समस्याओंं को सुनकर मौके पर ही समाधान कराते हैं।