फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाजारों में सुबह नौ से रात आठ बजे तक बंद रहेंगे ई रिक्शा, ऑटो व माल ढुलाई के वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रशासन ने विभिन्न बाजारों के एसोसिएशनों के प्रधानों की ली सहमति, दस मुख्य प्रवेश स्थलों पर लगाए जाएंगे नाका, चार राइडर गश्त पर रहेंगी
विज्ञापन

-दुकान के आगे अतिक्रमण कराने वाले दुकानदार और रेहड़ी संचालकों पर होगा मुकदमा,


फोटो: 21 व 22
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। त्योहारी सीजन में बाजाराें में ई-रिक्शा, रिक्शा व माल ढुलाई के वाहनों का आवागमन तय समय में बंद करने के प्रस्ताव पर पुलिस अधीक्षक ने अपनी मुहर लगा दी है। उन्होंने इसको लेकर विभिन्न बाजारों की एसोसिएशनों के प्रधानों की सहमति ली है। अब सुबह नौ से रात आठ बजे तक संबंधित बाजारों में प्रवेश पर रोक रहेगी। पुलिस दस मुख्य प्रवेश पर नाके लगाएगी। यहां चार राइडर गश्त पर रहेंगी। बाजार में दुकानों के बाहर रेहड़ी व फड़ी लगाने वालों पर भी केस दर्ज किया जाएग।
जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में सोमवार को पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने यातायात उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार के साथ बाजारों के प्रधानों की बैठक ली। इस दौरान फैसला लिया गया कि बाजारों में सुबह नौ बजे से लेकर रात आठ बजे तक ई-रिक्शा, ऑटो और माल ढुलाई के वाहनों पर पाबंदी रहेगी, जो दुकानदार पैसे लेकर अपनी दुकानों के बाहर रेहड़ी फड़ी वालों से अतिक्रमण करवाते हैं उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने व यातायात नियमों की पालन सुनिश्चित करवाने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुरेश कुमार को संदिग्ध वाहन चालकों की गहनता से जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जीटी रोड सहित वर्जित पार्किंग एरिया में वाहनों को खड़ा न होने दें। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएं।
बैठक में दर्शनलाल वधवा, अनिल मदान, गौरव लिखा, संदीप जिंदल, कर्मचंद नारंग, सुनील सिंगला, यश हुडिया, चंद्र सहगल, संजय वर्मा, विजय कक्कड़, सुशील भराडा, राजू मलिक, मोहन वधवा, हिमांशु, निशांत सोनी, कृष्ण फुटेला, सुरेश आहुजा, मोहित बजाज, अमन मुंजाल व ट्रैफिक इस्ट जोन इंचार्ज राजेश कुमार मौजूद रहे।

बॉक्स
इन बाजारों में रहेगी सुबह पाबंदी
इंसार बाजार, हलवाई हट्टा, गुड़मंडी, पचरंगा बाजार, शाह मार्केट, अमर भवन चौक, चौडा बाजार इत्यादि में ई रिक्शा, ऑटो व माल ढुलाई के अन्य वाहनों के प्रवेश पर सुबह 9 से रात 8 बजे तक प्रतिबंध रहेगा। दुकानों पर सुबह नौ के पहले और रात को आठ बजे के बाद माल लाया जा सकेगा। बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोग अपने वाहन को एलिवेटेड हाईवे के नीचे पार्किंग में खड़ा करें।



बॉक्स
10 मुख्य स्थानों पर लगेगा नाका
बाजारों में व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस की चार राइडर निरंतर गश्त करेंगी। लालबत्ती चौक, चौड़ा बाजार, दिल्ली जूस कार्नर सनौली रोड, अमर भवन चौक, सलारगंज गेट, परमहंस कुटिया, वीर भवन चुंगी, सेठी चौक, सेंट्रल बैंक वाली गली पर बैरिकेडिंग के साथ नाका लगाकर बाजारों में वाहनों के प्रवेश को रोका जाएगा। इनके साथ जीटी रोड से गुरुद्वारा रोड, जगन्नाथ रोड, एसडी कॉलेज के साथ लगता रोड ई रिक्शा, ऑटो व माल ढुलाई के अन्य वाहनों के लिए वन-वे रहेगा। यहां से प्रवेश कर सनौली रोड पर दिल्ली जूस कार्नर के पास निकल सकते हैं। सनौली रोड पर दिल्ली जूस कार्नर से बाजार की तरफ वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


वर्जन:

त्योहारी सीजन पर खरीदारी करने के लिए लोग बाजारों की तरफ रुख करते हैं। जिससे बाजारों में सामान्य से ज्यादा भीड़ हो जाती है। इससे शहर में जीटी रोड़ सहित बाजारों में जाम की स्थिति उत्पन्न होने का अंदेशा रहता है। इसी को मद्देनजर रखते हुए समय रहते ये कदम उठाए गए हैं। लोगों को इसमें सहयोग करना चाहिए।
लोकेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें