पानीपत। असंध रोड नाके के पास सोमवार शाम को सवारियां ढोने वाला एक ई-रिक्शा लोहे के एंगल लादकर ले जाते समय अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। छत पर रखे एंगल सड़क पर बिखर गए और गुजर रही क्रेटा कार पर जा गिरे। इसमें कार का पिछला शीशा पूरी तरह टूट गया। प्रत्यक्षदर्शी रमेश और कृष्ण ने बताया कि हादसे के वक्त कार में सवार लोगों की जान जोखिम में पड़ गई थी। ब्यूरो