समालखा। बिजली निगम की महत्वाकांशी योजना पीएम सूर्य घर योजना का ई-रिक्शा से प्रचार किया जाएगा। जिसका शुभारंभ निगम के कार्यकारी अभियंता एमएस धीमान ने ई-रिक्शा को झंडी दिखाकर रवाना किया। ई-रिक्शा पर इश्तहार और सोलर प्रचार कैसेट लगाकर उपभोक्ताओं को सोलर के फायदे से लेकर बैंक ऋण, केंद्र व राज्य सरकार से मिलने वाले अनुदान के बारे में जानकारी देने का कार्य करेगी। सूर्य घर योजना को सफल बनाने के लिए पहले शहर में व आसपास के गांवों में प्रचार प्रसार किया जाएगा। निगम कर्मचारी उपभोक्ताओं को ऋण दिलाने में सहायता करेगा। कार्यकारी अभियंता ने एमएस धीमान ने कहा कि सोलर पैनल लगाकर उपभोक्ता अपनी निर्भरता को कम करके अपने बिजली बिल को काफी हद तक कम कर सकते हैं। संवाद