फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा : दोपहर दो बजे से होंगे रूट डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दशहरा शनिवार को चार अद्भुत योग में मनाया जाएगा। शहर में चार काेनों में पांच बड़े आयोजन किए जाएंगे। यहां सायं 5:51 बजे रावण व उनके दोनों भाइयों के पुतलों का दहन होगा। इस दिन हजारों लोगों के दशहरा देखने आने पर पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसके साथ दोपहर बाद दो से सायं पांच बजे तक आयोजन स्थलों के नजदीक वाहनों की नो एंट्री रहेगी और भारी वाहनों समेत रिक्शा तक के लिए रूट डायवर्ट किए हैं। इसके साथ सुरक्षा को लेकर सभी थाना व चौकी पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को श्रीराम दशहरा कमेटी बरसत रोड द्वारा सेक्टर-13-17, श्रीरामलीला कमेटी द्वारा देवी मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर सभा द्वारा मॉडल टाउन शिवाजी स्टेडियम, श्रीकृष्णा क्लब द्वारा सेक्टर-24 और दशहरा कमेटी सनौली रोड द्वारा सेक्टर-24 जिमखाना क्लब के सामने आयोजन किया जाएगा। यहां रावण के 75 और कुंभकर्ण और मेघनाथ के 65-65 फीट के पुतलों की लंबाई होगी। यहां सुबह 10 से चार बजे तक रावण का पूजन किया जाएगा। इसके बाद हनुमान स्वरूप और श्रीराम शोभायात्रा का आना शुरू हो जाएगा। शहर में करीब एक हजार हनुमान स्वरूप एक साथ निकलेंगे। इनके अलावा श्रीराम शोभायात्रा उनके साथ होंगी।
बॉक्स

दशहरे पर चार दुर्लभ संयोग

डॉ. रामराज कौशिक ने बताया कि विजयदशमी के दिन श्रवण नक्षत्र का होना बहुत शुभ होता है और इस साल इसका संयोग बन रहा है। श्रवण नक्षत्र 12 अक्तूबर को सुबह 5:25 बजे से प्रारंभ होकर 13 अक्तूबर को सुबह 4:27 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही कुंभ राशि में शनि शश राजयोग, शुक्र और बुध लक्ष्मी नारायण योग के साथ शुक्र मालव्य नामक राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दशहरा के दिन बच्चों का अक्षर लेखन, घर या दुकान का निर्माण, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण, अन्नप्राशन, कर्ण छेदन, यज्ञोपवीत संस्कार और भूमि पूजन आदि कार्य शुभ माने गए हैं।
विज्ञापन



बॉक्स
शस्त्र पूजन मुहूर्त
गायत्री ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के संचालक डॉ. रामराज कौशिक ने बताया कि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 12 अक्तूबर प्रातः 10:58 बजे शुरू होगी और इसका समापन 13 अक्तूबर को प्रातः 09:08 बजे होगा। उदया तिथि के अनुसार दशहरा का त्योहार इस साल 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दशहरा के दिन कई जगहों पर शस्त्र पूजा करने का विधान है। दशहरा के दिन शस्त्र पूजा विजय मुहूर्त में की जाती है। इस साल पूजन के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर बाद 2:02 बजे शुरू होगा और यहां 2: 48 बजे तक रहेगा। मुहूर्त की कुल अवधि लगभग 46 मिनट होगी। रावण के पुतलाें का दहन का समय सायं 5:51 से 7:27 बजे तक रहेगा। जिले में 5:51 बजे पुतलों का दहन किया जाएगा।


बॉक्स

पुलिस ने किए सुरक्षा व कानून व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने दशहरा पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान हनुमान स्वरूप या शोभायात्रा के साथ लाठी या डंडा लेकर चलने की इजाजत नहीं होगी। थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज इसको लेकर सतर्क रहेंगे। विशेष चिह्नित स्थानों पर बैरिकेडिंग सहित नाके लगाए गए हैं। पीसीआर, राइडर व डॉयल 112 को अपने क्षेत्र में गश्त करने के निर्देश दिए हैं। शहर में मुख्य बाजारों, चौक-चौराहों सहित होटल, ढाबे, धर्मशाला, मस्जिद इत्यादि स्थानों पर नजर रखी जाएगी। डीएसपी को अपने-अपने थाना क्षेत्र का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

बॉक्स

यहां रहेगा रूट डायवर्ट
पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक थाना प्रभारी सहित जोन इंचार्जों को विशेष रूप से निर्देश दिए हैं। पुलिस ने 12 अक्तूबर को दशहरा पर्व पर दोपहर बाद दो से सायं सात बजे तक उत्तर प्रदेश की तरफ से आने वाले सभी वाहनों को बाईपास के माध्यम से बाहरी जीटी रोड पर डाइवर्ट किया गया है। जीटी रोड मलिक पेट्रोल पंप से मित्तल मेगा मॉल की तरफ जाने वाले व भारी वाहनों सहित ऑटो इत्यादि के आवागमन पर पाबंदी रहेगी। इसके साथ बलजीत नगर नाका से शहर की तरफ आने वाले वाहनों पर भी पाबंदी रहेगी। दशहरा स्थल के पास बाइक सहित कोई भी वाहन लेकर न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें