फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बुजुर्गाे ने किया दुष्यंत चौटाला का अभिनंदन

Fri, 17 Oct 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
कार्यकर्ता बैठक में मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नायब सैनी के पास पावर नहीं तो सीएम की कुर्सी पर इस्तीफा दे दें। उन्होंने ये विचार वीरवार को सेक्टर-25 स्थित शगुन गार्डन में कार्यकर्ताओंं की जिला स्तरीय बैठक में कही। बैठक में पहुंचने पर जिलाध्यक्ष रामनिवास पटवारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र कादियान ने बुके देकर स्वागत किया। साथ ही कार्यक्रम में पहुंचे अन्य बुजुर्गों ने उन्हें पगड़ी पहनाकर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि इस सरकार की उपलब्धियां तो बहुत दूर की बात है, क्योंकि हरियाणा की ऐसी दुर्दशा कभी नहीं देखी गई है। किसानों का भी बुरा हाल है, न तो बाढ़ पीड़ितों को अब तक सरकार द्वारा मुआवजा दिया गया और न ही मंडियों में किसानों को अपनी फसल पर एमएसपी मिल रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामनिवास पटवारी, प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें