फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मंडी में गेहूं उठान नहीं होने पर आढ़तियों ने जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मंडियों में गेहूं की आवक तेज हो गई है। वहीं खरीद और उठान नहीं हो पा रही है। इससे मंडियों की स्थिति बिगड़ गई है। मंडी में गेहूं उतारने तक को जगह नहीं बाकी है। ऐसे में किसानों को मंडी में गेहूं उतारने को जगह नहीं मिल पा रही है। उनको मंडी की सड़कों पर गेहूं उतारना पड़ रहा है। वहीं समालखा अनाज मंडी में आढ़तियों ने बुधवार को गेट पर ताला लगा दिया। एजेंसियों के खिलाफ रोष प्रकट किया। इधर उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने इसराना मंडी का निरीक्षण किया। किसानों व आढ़तियों ने खरीद और उठान की समस्या रखी। जिले की मंडियों में आवक बढ़ रही है। इससे जिले की मंडियों में 214072 गेहूं की आवक हुई। इसमें से 129931 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें