फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अवैध कॉलोनियों पर चला डीटीपी का पंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। उपमंडल के राजस्व संपदा में 14 एकड़ में विकसित हो रही तीन अवैध कालोनियों पर वीरवार को डीटीपी द्वारा पीला पंजा चला कर एक बार फिर ध्वस्त किया गया। अभियान के तहत समालखा में पावर हाउस के साथ लगती चार एकड़, मनाना रोड़ पर पांच एकड़ और इंडस्ट्रियल एरिया में पांच एकड़ पर विकसित की जा रही तीन अवैध कालोनियों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान कच्चे रास्ते व डीपीसी ध्वस्त किए गए।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार अधिकारी (डीटीपी) सुनील अंतिल ने बताया कि उपमंडल में विकसित हो रही अवैध कालोनियों, अवैध निर्माण को उपायुक्त वीरेंद्र दहिया के निर्देशन में शुरूआत में ही ध्वस्त करने के लिए प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। डीटीपी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में भूमाफियाओं के बहकावे में आकर प्लॉट न खरीदें और अपनी मेहनत की कमाई को बर्बाद न होने दें।अवैध काॅलोनी में सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाती। इसके अलावा प्लॉट लेने से पहले यह जरूर जांच लें कि कॉलोनी निर्माण करने के लिए सरकार द्वारा अनुमति ली गई है या नहीं।

उन्होंने भूमाफियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिले में किसी भी अवैध काॅलोनी का निर्माण नहीं करने दिया जाएगा। विभाग द्वारा जिला के सभी क्षेत्रों में नजर रखी जा रही है। अगर कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की अवैध काॅलोनी विकसित करता है तो उसके खिलाफ शहरी क्षेत्र व नियंत्रित क्षेत्र अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी जानकारी के लिए सेक्टर-18, टोल प्लाजा स्थित जिला नगर योजनाकार कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


इस दौरान बिजली विभाग के एसडीओ हिम्मत सिंह ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सीएम फ्लाइंग की मौजूदगी में डीटीपी सुनील अंतिल, एटीपी अशोक, जेई दीपक सहित पुलिस प्रशासन की देखरेख में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें