फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डीटीपी ने पांच अवैध कॉलोनी और चार निर्माण तोड़े

Thu, 19 Mar 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
अवैध निर्माण तोड़ते डीटीपी की टीम। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। जिला नगर योजनाकार विभाग (डीटीपी) ने बुधवार को अवैध कॉलोनियों और निर्माण पर सख्त कार्रवाई की। टीम ने चार जेबीसी की मदद से पांच कॉलोनियों व चार अवैध निर्माण को तोड़ा। ये कॉलोनी करीब 37 एकड़ में फैली हुई हैं। जिला नगर योजनाकार सुनील की देखरेख में टीम ने बुधवार को कार्रवाई शुरू की। पानीपत व बापौली क्षेत्र के भैंसवाल, सिवाह खेड़ी, उग्राखेड़ी, मखदूमजादगान, रिसालू, जलपाड़, बहरामपुर और कुराड़ गांवों के राजस्व क्षेत्र में करीब 37 एकड़ फैली पांच अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। कॉलोनियों में निर्माणाधीन मकान, 10 डीपीसी (नींव), संपूर्ण कच्ची सड़क नेटवर्क और सीमांकन शामिल थे। इनके साथ चार अवैध निर्माण को तोड़ा। बरसत रोड पर गोदाम पर डीटीपी का पीला पंजा चला। डीटीपी ने बताया कि अवैध कॉलोनी व निर्माणों पर डीटीपी की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों को सस्ते के चक्कर में अवैध कॉलोनियों में प्लाॅट न लेने की अपील की है।
विज्ञापन

अवैध निर्माण तोड़ते डीटीपी की टीम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें