फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मानसून के इंतजार में सूखे धान के खेत, पड़ी दरारें

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बारिश न होने से धान रोपाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। मानसून के इंतजार में खेत सूख चुके हैं और जमीन में दरारें पड़ गई है। वहीं किसान बारिश के इंतजार में टकटकी लगाए आसमान की ओर नजर गढ़ाये हुए हैं। बारिश न आने पर किसान अब धान रोपित खेतों को भरने की बजाय खाली खेतों को डीजल पंपों की मदद से तैयार करने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि जिले के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश ने किसानों को राहत भी दी है फिर भी अधिकतर क्षेत्र में बारिश न होने से किसानों की धान रोपाई को लेकर मुुश्किल बढ़ी हुई हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले में जुुलाई के मध्य तक करीब 90 प्रतिशत क्षेत्र में धान रोपाई का कार्य पूरा कर लिया जाता था लेकिन इस बार औसत से 40 फीसदी कम बारिश होने से अब तक किसान 50 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र में धान रोपाई कर पाए हैं। जिले का अधिकतर क्षेत्र बारिश से अछूता बना हुुआ है। एक दो बार हल्की बूंदाबांदी को छोड़ क्षेत्र के किसान बारिश को तरस रहे हैं। किसानों का कहना है कि बिजली की कम वोल्टेज आने से खेत तैयार नहीं हो पा रहे। बिजली के बार-बार कट लग रहे हैं। प्रचंड गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने से ट्रांसफार्मर गरमा रहे हैं और लोड सहन नहीं कर पा रहे। जिले में मंगलवार को भी दिनभर उमसभरी गर्मी का असर बना रहा जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सोमवार सुुबह मतलौडा क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से क्षेत्र को किसानों को राहत जरूर मिली लेकिन यह बारिश जिले के करीब 15 फीसदी क्षेत्र तक सीमित रही। जिले का करीब 85 फीसदी क्षेत्र बारिश से अछूता रहा। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक 17 जुलाई से तेज बारिश के आसार बने हुए हैं जिससे किसानों व आमजन को राहत मिल सकती है। जिले में अधिकतम तापमान में इन दिनों करीब 10 डिग्री सेल्सियस की कमी बनी हुई है। उमस भरी गर्मी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री होने के बावजूद 45 डिग्री महसूस हो रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। वातावरण में नमी की मात्रा 72 प्रतिशत दर्ज की गई।



वर्जन-

इस बार जिले में करीब 75 हजार हेक्टेयर में धान की फसल लगाई जाएगी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक आगामी दिनों बारिश के प्रबल आसार बने हुए हैं जिसके बाद धान रोपाई में तेजी आएगी। बारिश होने से रोपित धान की फसल को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. आदित्य डबास, उपनिदेशक, कृषि विभाग, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें