फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की हालत में धुत युवक ने मचाया उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भालसी के पास सोमवार की शाम 6 बजे नशे की हालत में एक युवक ने उत्पात शुरू कर दिया। युवक ने इतना ज्यादा नशा कर रखा था कि वह चल भी नहीं पा रहा था। वह सड़क के बीचोंबीच लड़खड़ाते हुए चल रहा था। सड़क से गुजरने वाली गाड़ियों को गालियां देते हुए उनके पीछे दौड़ रहा था। ऐसे में कई गाड़ियां उसको बचाने के चक्कर में सड़क से नीचे उतर गईं। गनीमत यह रही कि कोई भी बड़ा हादसा होने से टल गया। स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने युवक की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन उसकी कोई भी पहचान नहीं हो पाई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एंबुलेंस बुलाकर युवक को पानीपत के सामान्य अस्पताल ले जाने की कोशिश की तो वह एंबुलेंस से कूद गया। बाद में राहगीरों की मदद से उसे एंबुलेंस में बैठा कर अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें