फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शराबी ने दिव्यांग बेटी संग किया दुराचार का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। तहसील कैंप थानाक्षेत्र में एक पिता ने शुक्रवार रात ढाई बजे अपनी 17 वर्षीय दिव्यांग बेटी के साथ दुराचार का प्रयास किया। बेटी ने शोर मचाया तो पास में सो रहे 10 साल के भाई ने विरोध कर अपनी बहन को छुड़ाया। इस बीच आसपड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। डरी सहमी बेटी ने घर के बाहर बैठकर रात काटी। उसने शनिवार दोपहर हुमाना पीपल टू पीपल संस्था के सदस्य को फोन कर आपबीती बताई। उन्होंने पुलिस और सीडब्ल्यूसी को सूचना दी।
विज्ञापन


सीडब्ल्यूसी सदस्य डॉ. मुकेश आर्य ने बताया कि नाबालिग बेटी ने उन्हें बताया था कि शुक्रवार रात करीब दो से ढाई बजे के बीच वह घर पर अपने दो छोटे भाइयों के साथ सो रही थी। इसी बीच उसका पिता आया और उसके साथ दुराचार करने का प्रयास करने लगा। उसका छोटा भाई उठा और उसने पिता का विरोध किया। किसी तरह उसे पिता के चंगुल से छुड़ाया और शोर मचाया। इस पर पड़ोसियों ने आकर उन्हें बचाया। आरोप है कि आरोपी पिता ने सुबह फिर से उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। इसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया की सलाहकार सुधा झा को फोन कर आपबीती बताई।
हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया की सलाहकार सुधा झा ने बताया कि अप्रैल 2023 में उनके पास तहसील कैंप क्षेत्र की 17 वर्षीय दिव्यांग बच्ची का मामला आया था। बच्ची जन्म से दृष्टिहीन है। उन्होंने प्रयास कर उसका स्कूल में दाखिला कराया और करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में उसकी आंखों का ऑपरेशन कराया। ऑपरेशन के बाद उसे एक आंख से दिखाई देने लगा था। अब दूसरी आंख के ऑपरेशन के लिए सात नवंबर की तारीख मिली है। उन्होंने शनिवार सुबह इसके लिए बच्ची के पास फोन किया था। दोपहर करीब 12 बजे बच्ची ने दोबारा उनके पास फोन किया और घर आने की अपील की। वह घर पहुंचीं और उसकी आपबीती सुनकर चौंक गईं।
विज्ञापन

नाबालिग ने बताया कि वह जन्म से ही दृष्टिहीन है। उसका 10 वर्षीय छोटा भाई भी दृष्टिहीन है। उनका सात वर्षीय एक और छोटा भाई है। पिता शराबी किस्म का है। उसकी मां की 2016 में मौत हो चुकी है।
नाबालिग ने आरोप लगाया कि उसने पहले डायल-112 पर फोन किया था। पुलिस मौके पर पहुंची। उसने पुलिस को आपबीती बताई, लेकिन पुलिस उसे थाने में आकर शिकायत देने की बात कहकर चली गई। आरोपी पिता से पूछताछ तक नहीं की। वह अंदर आराम से सोता रहा।
सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए थे, नाबालिग को रेस्क्यू कर उसे शेल्टर होम भेजा गया है। उसकी काउंसलिंग की जाएगी। आरोपी पिता के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. मुकेश आर्य, सीडब्ल्यूसी सदस्य
नाबालिग की शिकायत मिली है। उसने अपने पिता पर दुराचार के प्रयास के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी पिता को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- फूल कुमार, प्रभारी, तहसील कैंप थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें